शहर के बलुआही गांव में दिवंगत समाजसेवी फूलवती देवी के निधन पर शनिवार को शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी महागठबंधन के संजय कुमार कुशवाहा, युवा राजद के प्रदेश महासचिव नीरज यादव, राजद नेता प्रतापराज गुड्डू, पंकज यादव के अलावा सोनेलाल यादव, रणवीर कुमार, सकलदीप यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे