चूरू: लंबोर बड़ी के पास सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक की चूरू के अस्पताल में हुई मौत, शव मोर्चरी में रखवाया गया
Churu, Churu | Sep 19, 2025 चूरू जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लंबोर बड़ी के पास शुक्रवार को सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिले करीब 30 वर्षीय युवक की चूरू के अस्पताल में मौत हो गयी। गंभीर हालत में युवक को राजगढ से 108 एंबूलेंस के द्वारा चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया था। इमरजेंसी वार्ड में डाॅक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।