अमरिया: थाना जहानाबाद क्षेत्र में वन विभाग ने गश्त के दौरान प्रतिबंधित लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी
थाना जहानाबाद क्षेत्र हाईवे पर वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान प्रतिबंधित लकड़ी से भरा पिकअप पकड़ा। गश्त के दौरान सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने प्रतिबंधित लकड़ी से भरा पिकअप को पकड़ लिया। पिकअप चालक फरार हो गए। वन विभाग द्वारा दो के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है सरकार हरियाली पर बढ़ावा दे रही है।