बमोरी: सूजा खेड़ी गांव में सड़क पार कर रही 1 किशोरी को टक्कर मारकर बाइक सवार हुए फरार, घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती
Bamori, Guna | Feb 18, 2024 धरनावद थाने की चौकी झागर के सुजा खेड़ी की राशि पुत्री महेश अहिरवार उम्र 10 साल सुबह शौच करने गई थी। लौटने के दौरान सड़क पार कर रही थी, इसी क्रम में तेज रफ्तार तीन बाइक सवारों ने रौंद दिया और तीनों युवक बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस चौकी स्टाफ ने बाइक को कब्जे में लिया और पुलिस चौकी में रख लिया है।