अनगड़ा: जोन्हा पंचायत में विधायक द्वारा सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया
Angara, Ranchi | Oct 19, 2025 आज रविवार को शाम 5:00 बजे सिल्ली के विधायक अमित कुमार ने अनगड़ा प्रखंड अंतर्गत जोन्हा पंचायत के ग्राम जिदु हुदरू से चांदीडीह तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि उक्त सड़क का निर्माण हो जाने से लोगों को आवागमन करने में काफी सुविधा होगी । मौके पर दर्जनों की संख्या में लोग शामिल थे ।