पटना ग्रामीण: पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने बापू परीक्षा भवन के पास प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी को थप्पड़ मारा
बापू परीक्षा भवन के पास पेपर लीक का आरोप लगाकर अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन इस दौरान शुक्रवार करीब 2:00 बजे पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने आपा खो दिया। उन्होंने प्रदर्शन कर एक अभ्यर्थी को थप्पड़ जड़ दिया। हालाँकि पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए उस कैंडिडेट को साइड में कर दिया।