पिथौरागढ़: भाजपा जिला अध्यक्ष पिथौरागढ़ गिरीश जोशी ने कहा- मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का किया जाएगा आयोजन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस 16 सितंबर को किसी भी प्रकार का उत्सव या औपचारिक कार्यक्रम आयोजित न करने का निर्णय लिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ने आज सोमवार लगभग 4:00 बजे कहा कि भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कल यानी 16 सितंबर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।