राजसमंद: राजसमंद पहुंचे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा, सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर सड़क सुरक्षा अभियान में शामिल हुए
राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा शनिवार को राजसमंद जिले के दौरे पर पहुंचे। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के तहत उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें सड़क सुरक्षा को लेकर आमजन को जागरूक करन।