टिकुरिया टोला में अवैध असलहा लहराते वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट रवाना किया
कोलगवां के टिकुरिया टोला में अवैध असलहा लहराकर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने पर पुलिस ने आरोपी रंजीत महतो के खिलाफ मामला कायम कर दिया था । कोलगवां पुलिस में मंगलवार दोपहर 1 बजे आरोपी रंजीत को टिकुरिया टोला से गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने आरोपी रंजीत का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है और पेश करने के लिए कोर्ट रवाना हो गई है ।