सौर बाज़ार: ₹79 हजार की उगाही करने वाले बैजनाथपुर के पूर्व थानाध्यक्ष ने किया आत्मसमर्पण, भेजे गये जेल
एक युवक को मादक पदार्थ तस्करी में फंसाने की धमकी देकर 79 हजार रुपये की अवैध उगाही करने के मामले में बैजनाथपुर थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष अमर ज्योति पर शिकंजा कसता जा रहा है. इस मामले में बैजनाथपुर थाना कांड संख्या 62/25 के तहत नामजद आरोपी पूर्व थानाध्यक्ष अमर ज्योति ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. आत्मसमर्पण के बाद कोर्ट ने उन्हें न्य