रामगढ़: रामगढ़ में बाइक चोर गैंग का आतंक: 20 मिनट में बैंक के बाहर से बाइक चुराई, CCTV में कैद हुआ बदमाश
Ramgarh, Alwar | Mar 29, 2026 रामगढ़ कस्बे में इन दिनों बाइक चोर गैंग के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि दिनदहाड़े भी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला अलवर-दिल्ली हाईवे स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर का है, जहां एक युवक की बाइक महज 20 मिनट में चोरी हो गई। पूरी घटना बैंक के CCTV कैमरे में कैद हो गई है, लेकिन पांच दिन बाद भी पुलिस चोर तक नहीं पहुंच पाई है।