जमालपुर थाना क्षेत्र के ओइनवा गांव के पास बाइक सवार से टकराया नील गाय। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। मृतक बाइक सवार लवकुश यादव चंदौली का रहने वाला था। वह अपनी मां को चुनार स्थित एक रिश्तेदारी में छोड़कर घर लौट रहा था। अचानक सामने नील गाय आ गई।