थानेसर: HSGMC के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप
HSGMC के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने आज कुरुक्षेत्र में प्रेसवार्ता कर पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाए है। झींडा ने कहा कि पंजाब पुलिस हरियाणा में माहौल खराब करना चाहती है।प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि उनके मेंबर गुरनाम सिंह लाड़ी के घर दीवार टपकर पंजाब पुलिस ने उसके रिश्तेदार विधायक पठानमाजरा को जबरदस्ती गिरफ्तार किया।