चकिया: सिकंदरपुर नदी में मछली खाते विशालकाय मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
चकिया क्षेत्र के सिकंदरपुर चंद्रप्रभा नदी में आज रविवार सुबह करीब 08 बजे एक विशालकाय मगरमच्छ नदी में मछली का शिकायत कर खाते हुए देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही नदी में लगातार मगरमच्छ देखे जाने से नदी के किनारे रहने वालो में डर का माहौल व्याप्त है। आपको बता दें की पूर्व में में मगरमच्छ के चलते नदी में घटनाएं हो चुकी है।