सागर नगर: सागर शहर: बीमार पत्नी को ठेले पर ले जा रहा था पति, रास्ते में हुई मौत, मानवता हुई शर्मसार
स्मार्ट सिटी के दावों के बीच शनिवार को सागर से एक मार्मिक दृश्य सामने आया। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रहने वाला वृद्ध पवन साहू अपनी बीमार पत्नी पार्वती साहू को हाथ ठेले पर अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे वही वृद्ध पत्नी के शव को हाथ ठेले पर लेकर श्मशान घाट जाता नजर आया।