भगवानपुर: मानोपुर चौक: दुकान में तोड़फोड़, लूटपाट और रंगदारी से दुकानदारों में दहशत, प्राथमिकी दर्ज
भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानोपुर गांव में एक दुकान में बदमाशों द्वारा तोड़ फोड़ व लूटपाट कर रंगदारी मांगने का मामला सोमवार को दोपहर करीब बारह प्रकाश में आया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। वहीं इसकी जानकारी मिलने पर एसआई रितेश कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए।