फूलपुुर: फूलपुर क्षेत्र का कार्यभार एसीपी विवेक यादव संभालेंगे
कौंधियारा सहायक पुलिस आयुक्त विवेक यादव को फूलपुर क्षेत्र का नया कार्यभार सौंपा गया है। इससे पहले यहां कार्यरत सहायक पुलिस आयुक्त पंकज लवानिया का स्थानांतरण मेरठ जोन में कर दिया गया है। नए एसीपी के रूप में विवेक यादव के कार्यभार संभालने से क्षेत्रवासियों को कानून व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें हैं। शनिवार लगभग 02 बजे पुलिस आयुक्त ने आदेश जारी किया।