सांगीपुर थाना क्षेत्र के कोटवा शुकुलपुर गांव में बुधवार दोपहर चार बजे जगदीश पाल के कुएं में अचानक लावारिस गोवंश गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर सांगीपुर से अग्निशमनदस्ता गांव पहुंचा। यूनिट प्रभारी मान सिंह ने बताया कि कुएं मंे गिरे गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गोवंश के कुएं मे गिरने से काफी संख्या में ग्रामीणों को भी एकत्रित देखा गया।