बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के नबीनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में मिला एक व्यक्ति का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
कैंट थाना क्षेत्र के नबीनगर में जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।