नागौर: नागौर जिला कलेक्टर सभागार में राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक का हुआ आयोजन
Nagaur, Nagaur | Jun 28, 2024 नागौर जिला कलेक्टर सभागार में राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक का हुआ आयोजन। इस दौरान बैठक में नागौर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान समिति की सदस्य सचिव सुनीता आर्य ने गत बैठक की प्रगति रिपोर्ट से अवगत करवाया। साथ ही अस्पताल के लिए आवश्यक उपकरण खरीदने हेतु प्रस्ताव रखा।