मिर्ज़ापुर: शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित घोड़े सहिद मजार के पास खड़ी मैजिक गाड़ी में लगी आग मचा हड़कंप
शनिवार की शाम लगभग 5:00 बजे शहर कोतवाली के घोड़े सहिद मजार के पास खड़ी मैजिक गाड़ी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गाड़ी मालिक सलीम ने बताया कि रमजान का महीना होने के कारण पास के ही मस्जिद में नमाज पढ़ने गए हुए थे जब शोर मचा तो आने पर देखा कि गाड़ी जल रही थी काफी प्रयास किया गया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया फायर ब्रिगेड के आने पर आग पर काबू पाया गया।