सिराथू: इक्का अड्डा के पास एक घर में लगी आग, बेटी का दहेज, बुलट और बाइक भी जल गए
सिराथू तहसील क्षेत्र के कोखराज इक्का अड्डा के पास सोमवार मंगलवार मध्यरात्रि एक घर में आग लग गई।मशरुर अहमद की बेटी की शादी थी।दहेज का सामान आग की जद में आकर जल गया है।घर में खड़ी एक बुलट और मोटरसाइकिल भी जल गई।पड़ोसियों ने आग बुझाया है।मंगलवार को जानकारी तहसील कार्यालय में दे दी गई है।मशरुर अहमद का काफी नुकसान है।