चिल्ह थाना क्षेत्र के पुरजागीर गांव के पास रविवार की दोपहर तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने सड़क क्रॉस कर रहे मोपेड सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। इसी गांव के रहने वाले छब्बे लाल अपने साथी रामविलास को साथ लेकर घर से निकले थे और वह सड़क क्रॉस कर रहे थे कि इस घटना में मौत हो गई। जबकि रामविलास घायल हो गए।