हरदोई: जनपद भर में होली की धूम, हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है होली का त्यौहार, विशेष सतर्कता बरत रही है पुलिस
Hardoi, Hardoi | Mar 25, 2024 सोमवार को रंगों के पर्व होली का उत्सव मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल और रंग लगाकर सारे गिले शिकवे भूलकर साथ में होली का त्यौहार मना रहे हैं। रंग और खुशियों के इस पर्व की धूम पूरे शहर व कस्बों में देखने को मिल रही है। लोग ढोल नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते भी दिखाई दिए।