हरदोई: डीएम ने अधिकारियों और पत्रकारों के साथ मनाया होली का पर्व, सभी को बधाई देते हुए आचार संहिता के पालन की दी नसीहत
Hardoi, Hardoi | Mar 25, 2024 देश भर में आज होली का पर्व मनाया जा रहा है, इस दौरान लोग हर्षोल्लास से इस पर्व को मनाने में लगे हुए हैं। इसी के तहत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने भी आज अपने आवास पर अधिकारियों और पत्रकारों के साथ जमकर होली खेली है। साथ ही उन्होंने सभी से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील भी की है।