करछना: कचरी गांव के सामने हाईवे पर भटक रही एक लड़की को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को दी सूचना
करछना थाना क्षेत्र के कचरी गांव के सामने मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को एक लड़की को इधर-उधर भटकता देख लोगों ने उसे बुलाकर एक दुकान पर बैठा लिया। जिसका नाम पता पूछने पर वह अपना नाम सुमैमा जबकि पिता का नाम सूर्य प्रताप साहू निवासी सोंराव थाना मेंजा बताया। लोगों ने फोन के माध्यम इसकी जानकारी पुलिस को दे दिया। शनिवार शाम 6 बजे के करीब वीडियो सामने आया है