कस्बा विधानसभा में चुनाव एवं दीपावली पर्व के मद्देनज़र पुलिस अलर्ट पर है। आज सोमवार सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी निगरानी रखी जा रही है। दीपावली पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई है।