शेरघाटी: शेरघाटी के संतोष कुमार बने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, लोगों ने दी बधाई
कांग्रेस पार्टी ने संतोष कुमार को गया जिले का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। गुरुवार को शाम 4 बजे एक संक्षिप्त वार्ता में संतोष कुमार ने कहा, "पार्टी को मजबूत करना मेरी पहली प्राथमिकता है। हम सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाएंगे।