चरखारी: ऐंचाना गांव में नहाने गए दो दोस्त चेकडेम में डूब गए, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश में गोताखोरों का सर्च अभियान जारी
खरेला थाना क्षेत्र के ऐंचाना गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो दोस्त चेकडेम में नहाने के दौरान डूब गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद एक युवक सुरेश कुशवाहा का शव बरामद कर लिया, जबकि उसका साथी रज्जू धुरिया अब तक लापता है। रेस्क्यू टीम उसकी तलाश करती रही लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है।