थलीसैंण: थैलीसैंण रोली बगवाड़ी मोटर मार्ग की स्थिति बदहाल, जान जोखिम में डाल सफ़र कर रहे हैं लोग
थैलीसैंण रोली बगवाड़ी मोटर मार्ग की स्थिति बदलहाल बनी हुई है, जिस कारण क्षेत्रीय जनता को जान जोख़िम में डालकर सफर करना पड़ रहा है l विगत वर्ष बरसात के मौसम में अतिवृष्टि होने के कारण रोली गदेरे के ऊफान में आने से मोटर मार्ग कई जगह से धराशाई हो गया था, लेकिन अभी भी स्थिति जस की तस्वीर बनी हुई है और क्षेत्र वासियों को जान जोख़िम में डालकर सफर करना पड़ता है l