फतेहाबाद: फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑनलाइन पर्चे बनने के कारण मरीजों की लगी भीड़
Fatehabad, Agra | Mar 28, 2026 फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑनलाइन पर्चे बनाने की प्रक्रिया के शुरू होने के तीसरे ही दिन व्यवस्था ध्वस्त हो गई। पर्चे बनाने में हो रही देरी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को पर्चे बनाने की लाइन में घंटो लगना पड़ा।