ईसागढ़ में मंगलवार को सुबह लगभग 10 बजे उप पंजीयक कार्यालय का छज्जा टूटने से वहां से गुजर रहे लोग बाल बाल बच गए, दरअसल ईसागढ़ तहसील परिसर में उप पंजीयक कार्यालय बना हुआ है जिसके पास ही लोक सेवा केन्द्र और आधार सेंटर भी है जहां सुबह से ही लोग आधार बनवाने आने लगते हैं , जिस समय छज्जा टूटा समय उसके नीचे कोई नहीं था नहीं तो दुर्घटना हो सकती थी ।