अमरोहा: वक्फ बिल पर यूपी में हाई अलर्ट, अमरोहा में मॉक ड्रिल कराई गई, पुलिस को दिए गए दंगा नियंत्रण के टिप्स
Amroha, Amroha | Apr 2, 2025 उत्तर प्रदेश में वक्फ बिल को लेकर माहौल गरमाता जा रहा है, जिसे देखते हुए प्रदेश भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी क्रम में अमरोहा जनपद में भी सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। संभावित स्थितियों से निपटने के लिए पुलिस को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि किसी भी हालात में कानून-व्यवस्था को बनाए रखा जा सके।