सीतामढ़ी जिले की रीगा चीनी मिल में ईख लेकर आने वाले ट्रक और ट्रैक्टर चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मिल परिसर और उसके आसपास बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि यहां ड्राइवरों के लिए न तो शौचालय की समुचित व्यवस्था है और न ही बाथरूम की कोई सुविधा भी नहीं है।