चंडी: चिस्तीपुर में तेज आंधी से महिला पर गिरी लोहे की पाइप, महिला की मौत
Chandi, Nalanda | Mar 27, 2026 चंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम चार बजे अचानक मौसम बदलने के बाद आई तेज आंधी में चंडी थाना क्षेत्र के चिस्तीपुर निवासी एक महिला के ऊपर लोहा के पाइप गिरने से उसकी मौत हो गई। गोरायपुर पंचायत के मुखिया पति सुमन शरण ने बताया कि चिस्तीपुर गांव में रहने वाली रुकेश राम की 30 वर्षीय पत्नी रूपा देवी खलिहान में काम कर रही थी। अचानक मौसम बदला और तेज आंधी आ गई ।