मसकनवा क्षेत्र के खालेगांव व आसपास के इलाकों मे गुरुवार सुबह से हो रही तेज बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। असमय वर्षा से खेतों मे कटी पड़ी धान की फसल सड़ने और खड़ी फसल खराब होने की आशंका है। वहीं, नई बोई गई सरसों सहित अन्य फसलों के अंकुरण पर भी असर पड़ रहा है। 5 बजे किसान राम कुमार ने इस बारिश के वजह से भारी आर्थिक नुकसान की संभावना जताई जा रही है।