चंद्रदीप थाना क्षेत्र के जमुई -नवादा मुख्य मार्ग पर वनचलवा पोखर के सामने एक शराबी सड़क किनारे गहरी नींद में पड़ा मिला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार 10 बजे से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति नशे की हालत में है। सड़क पर इस तरह शराबी के पड़े होने से आवागमन करने वाले लोगों में दहशत रही और किसी अनहोनी की आशंका भी बनी रही।