सिराथू: केसारी गाँव का निरीक्षण करते हुए डीएम ने कहा, पात्रों को दिया जाए आवास का लाभ
जिला अधिकारी डॉक्टर अमित पाल मंगलवार की दोपहर कड़ा ब्लॉक के केसारी गांव पहुंचे थे।जहां पर उन्होंने गांव का खुद जायजा लिया है।इस गांव में 103 लोग चिन्हित किए गए हैं जिन्हें प्रधानमंत्री आवास प्लस का लाभ मिलेगा।जिला अधिकारी ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति आवास मिलने से ना बचे। कार्यों को देखते हुए ग्राम सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए है।