सिराथू: ककोढा के एक घर के तीन दरवाजों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
सिराथू तहसील क्षेत्र के ककोढा गांव में एक घर में चोरी हो गई है। बताया जाता है कि अरविंद कुमार मौर्य के घर में ताला लगा हुआ था वह कहीं बाहर थे। सोमवार मंगलवार की मध्यरात चोर घर में घुसे और इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ अन्य कीमती सामान चुरा ले गए हैं। मंगलवार की सुबह अरविंद जब पहुंचे तो पुलिस को बुलाया पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।