नरसिंहपुर: करेली नगर पालिका की सराहनीय पहल, 14 प्रमुख स्थानों पर शुरू किए मुफ्त प्याऊ
शहर के 14 प्रमुख स्थानों पर मिलेगी शीतल पेयजल सुविधा, गर्मी में राहगीरों को राहत भीषण गर्मी में आमजन और राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद करेली शहर में नि:शुल्क प्याऊ सेवा का शुभारंभ किया है। बुधवार को नगर पालिका द्वारा शहर के 14 प्रमुख स्थानों पर प्याऊ शुरू किए गए ताकि रहेगिरों को और क्षेत्र वासियों को शीतल पेयजल उपलब्ध हो सके