मौ: मौ थाना क्षेत्र के लोहारपुरा वार्ड 3 में बारिश से दीवार गिरने से बच्ची की मौत, चार घायल
मौ थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 3 लोहार पुरा में शनिवार को लगभग 5 बजे तेज़ आंधी बारिश के कारण मकान की दीवार गिर गई।जिससे 12 वर्षीय रागिनी यादव सहित पांच लोग घायल हो गए।सभी घायलों को मौ अस्पताल ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने रागिनी यादव को मृत घोषित कर दिया।तथा चार लोगों को ग्वालियर रैफर कर दिया। रविवार को लगभग 11 बजे मृतिका पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा