पिपरा: हरिहरगंज NH-139 कटैया मोड़ पर कार और बाइक की टक्कर, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
Pipra, Palamu | Mar 30, 2026 हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-139 स्थित कटैया मोड़ के समीप सोमवार शाम करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलेनो कार की चपेट में आने से पल्सर बाइक चालक विजय कुमार पिता- राजबली मेहता ग्राम पिपरौरा, जिला औरंगाबाद बिहार निवासी बुरी तरह जख्मी हो गया।