हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत हैदरनगर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में रविवार की रात आवारा कुत्तों के झुंड ने आतंक मचा दिया। गांव के किसान रामप्रवेश पाल के भेड़ों के बाड़े पर हमला कर कुत्तों ने नवजात मेमनों और उनकी माताओं सहित कुल 10 भेड़ों को मौत के घाट उतार दिया।