पोहरी: पोहरी में 28 नवंबर से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष ने तैयारियों का जायजा लिया
Pohri, Shivpuri | Nov 26, 2025 28 नवंबर से पोहरी नगर के शासकीय लक्ष्मी सरस्वती गोपालकृष्ण महाविद्यालय में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन होगा। जिसकी तैयारियों का जायजा लेने बुधवार शाम 4 बजे भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष भरत दांतरे,भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी,विधानसभा संयोजक विक्की मंगल,बैराड़ मण्डल अध्यक्ष धीरज व्यास,व अन्य मौजूद रहे। बही इस सम्वन्ध मे एसडीएम कार्यालय में बैठक हुई।