सासाराम: सासाराम नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ला स्थित एक घर में हुई चोरी, जांच शुरू
सासाराम नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले में किसान खाद एजेंसी के समीप सुबह 11 बजे एक घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोरी की सूचना प्राप्त होने के बाद नगर थाना अध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, घर में करीब 2.50 लाख की चोरी हुई है।