सासाराम: उत्पाद विभाग के पुलिस ने सागर मोहल्ले से अवैध शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग के पुलिस ने सासाराम के सागर मोहल्ले से अवैध शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम संगीता देवी बताई जा रही है। गिरफ्तार महिला से उत्पाद विभाग के पुलिस के द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद यह महिला को जेल भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।