सासाराम: सेमरा मध्य विद्यालय में शिक्षक-छात्र गोष्ठी कार्यक्रम में पहुंचे डीएम, प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण बच्चों को किया सम्मानित
सासाराम के सेमरा मध्य विद्यालय में शिक्षक-छात्र गोष्ठी कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी पहुंचे। जिला पदाधिकारी, डीडीसी व शिक्षा जिला पदाधिकारी ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी व बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।