आगरा: ऑटो चोरी की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को अल्लाबख्श चौराहे के पास से किया गिरफ्तार
Agra, Agra | Jul 14, 2024 आगरा की थाना सदर बाजार पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ऑटो चोरी की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, इस अभियुक्त के द्वारा लगातार क्षेत्र में ऑटो चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था, अब पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर इसे अल्लाबख्श चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है, इसके कब्जे से एक ऑटो भी बरामद किया गया है।