बेगूसराय: लूट, डकैती की योजना बनाते 04 अपराधी को पुलिस ने निराला नगर से हथियार के साथ किया गिरफ्तार, SP ने की प्रेसवार्ता
लूट, डकैती की योजना बना रहे 04 अपराधी को पुलिस ने रतनपुर थाना क्षेत्र के निराला नगर से गिरफ्तार किया है. इसके पास से 01 देशी पिस्टल, 01 देशी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. यह बातें एसपी मनीष ने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही. एसपी ने बताया कि पूर्व में ये सभी मंझौल थाना क्षेत्र में हुए लूट, डकैती मामले में संलिप्त था.