रायबरेली: कुचरिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पेपर देने जा रही बाइक सवार छात्रा हुई गंभीर घायल, जिला असपताल में इलाज जारी
भदोखर थानाक्षेत्र के,कुचरिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से,बुधवार को इंटर का पेपर देने जा रही,बाइक पर सवार छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई,जिसको इलाज के लिए,जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यहां भर्तीकर उसका इलाज किया जा रहा है।घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।घायल छात्रा कोतवाली नगरक्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।